UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*ट्रेलर के धक्के से छात्रा की दर्दनाक मौत।*

Updated on: 17 April, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*बड़ागांव।* स्थानीय थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत अप्रोच मार्ग पर फ्लाई ब्रिज के पिलर न0 6 के समीप तेजगति से जा रही ट्रेलर के धक्के से साइकिल से आ रही छात्रा नेहा पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी भटौली की सिर कुचलकर समय शाम 5बजे घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।

घटना स्थल से प्राप्त जानकारी के आधार पर सीएम योगी जी का बाबतपुर एयरपोर्ट वापसी थी।पुलिस की हाई एलर्ट तैनाती थी। चौकी प्रभारी हरहुआ सचिन पटेल उप0 निरी0 विशाल सिंह के साथ मोबाइल ड्यूटी पर थे। इसी बीच घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंच गए। ट्रेलर की कुछ दूर से पकड़कर कब्जे में लिया। इसके बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। भटौली गांव व आस पास से काफी संख्या में भीड़ पहुंची। उन्हें योगी जी के कार्यक्रम की जानकारी देकर समझाया कि गरीब परिवार का हर सम्भव मदद की जाएगी। जिससे सड़क पर जाम नहीं लगने दिया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल के अनुसार नेहा के पिता की मौत पहले हो चुकी है। दो बहन में बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। भाई दीपचंद पटेल बम्बई में मजदूरी करता है। माँ बसंती देवी घरेलू कार्य कर मजदूरी करती है। नेहा पटेल बीए की छात्रा है जो अपने सहेली प्रीति कन्नौजिया के साथ भोजूबीर कोचिंग से वापस लौट रही थी। एक ही साइकिल से दोनों थी। नेहा साइकिल पर पीछे बैठी थी की फ्लाई ब्रिज के पिलर न0 6 के पास तेजगति से बाबतपुर की ओर जा रही थी साइकिल में टक्कर मार दी। नेहा चक्के के नीचे आ गई जिसके सिर को कुचलते हुए भागा जिसे पुलिस ने पकड़ा। प्रधान प्रतिनिधि ने थाने पहुंचकर मृतक के माँ बसंती देबी से तहरीर दिलवाया। पुलिस शव को लेकर कार्यवाही में जुट गई है।

(फोटो)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News