UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 छावनी में हुआ" बनारसगिरी सेलेब्रेटिंग स्ट्रीट्स का आयोजन 

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- छावनी क्षेत्र में शनिवार को छावनी परिषद व वाराणसी विकास प्राधिकरण ने स्वास्थ्य, कल्याण और सामुदायिक भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनारसगिरी सेलिब्रेटिंग स्ट्रीट्स नामक अनूठा सड़क कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 6:30 बजे से 9:30 बजे तक छावनी क्षेत्र स्थित नेहरू पार्क व नेहरू पार्क सर्किल में हुआ। जिसमें 1000 लोग शामिल हुए। इसका संचालन रेडियो सिटी के रेडियो जाकी द्वारा किया गया। इसमें छावनी क्षेत्र की जनता, विभिन्न स्कूलों की छात्राएं और शहर के विभिन्न आयु वर्गों के लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे जुंबा, कराटे, योगा, अखाड़ा का प्रदर्शन किया गया। पोस्टर बनाना, फेस पेंटिंग, वॉल पेंटिंग, डीआईवाई वर्कशॉप आयोजित किया गया। स्केटिंग, ट्रैकिंग, साइकिलिंग जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गई। बीएचयू फाइन आर्ट के छात्र-छात्राओं द्वारा वाल पेंटिंग की गयी जो आकर्षण का केन्द्र रही। पोस्टर मेकिंग में प्रथम पुरस्कार- आराध्या तुलस्यान, द्वितीय पुरस्कार- आशी सिंह, तृतीय पुरस्कार- आराध्या चक्रवाल को प्रदान किया गया। टी-शर्ट पेंटिंग में प्रथम पुरस्कार- सिखी कुमारी, द्वितीय पुरस्कार- खुशी, तृतीय पुरस्कार- आकांक्षा को मिला। फेस पेंटिंग में प्रथम पुरस्कार- आस्था, द्वितीय पुरस्कार- आदित्य कन्नौजिया और तृतीय पुरस्कार- प्रीति और मोनिका को दिया गया।इस कार्यक्रम में सत्यम मोहन(मुख्य अधिशासी अधिकारी), वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, एडीजी पुलिस वाराणसी जोन पियूष मोर्डिया , एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था) शिवसिम्पी चेनप्पा, ब्रिगेडियर अनिर्वान दत्ता (अध्यक्ष छावनी परिषद), कुनाल काला(एयर कमोडोर), कर्नल केएम सिंह और डाक्टर रवि सिंह (कंजरवेटर फॉरेस्ट डिपार्मेंटमेंट) शामिल रहे। सत्यम मोहन और पुलकित गर्ग ने उपस्थित जनता और छात्र- छात्राओं का आभार व्यक्त किया।साथ ही घोषणा किया गया कि अगला आयोजन दिसंबर माह के अंत में किया गया 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News