संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा साईकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं चोरी गयी सम्पत्ति की बरामदगी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23.01.2024 को लंका पुलिस द्वारा लौटूबीर मन्दिर के पास सड़क के किनारे से अभियुक्त दीपक सेठ पुत्र अशोक सेठ निवासी- चन्दन आपार्टमेन्ट साकेत नगर लंका, कमि० वाराणसी उम्र 45 वर्ष को समय करीब 17.30 बजे (दिन) गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ विवरण- अभियुक्त द्वारा उसके कब्जे से बरामद साईकिल के बारे में पूछने पर बताया कि साहब ये साईकिल चोरी कि हैं जिसे मैं अपने आर्थिक लाभ हेतू चुरा कर औने पौने दाम में बेचने का प्रयास कर रहा था कि आप लोग पकड़ लिये है पुछने पर बताया कि साहब मै पिछले दिनो बी०एच०यू० कैम्पस से भिन्न भिन्न स्थानो से साईकिलो को चुरा कर उसे बेचने हेतू पानी की टंकी के पास झाडी में छिपाकर रखा हूँ। आप चले तो और 6 साइकिलो को बरामद करा सकता हूँ। अभियुक्त द्वारा बताये गये स्थान पर हमराही गण की सहायता से बरामद शुदा सइकिल व अभियुक्त को लेकर पानी की टंकी बी०एच०यू० के पास पहुँचा जहाँ अभियुक्त स्वयं झाडियो को इधर उधर हटा कर उसके द्वारा छिपाकर रखे हुये अन्य 6 साईकिलो को बरामद कराया गया। मैं इन्हे बेच देता हूँ जिससे मिलने वाले पैसों से अपना व अपने परिवार का गुजारा करता हूँ।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र,उ0नि0 शिवाकर मिश्रा,का0 अनिल कुमार,का0 सत्यदेव गौड़,का0 आशीष कुमार तिवारी,का0 कमल सिंह यादव, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।