UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विदुषी वर्मा को यू.पी गौरव अलंकरण सम्मान*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 विवेक राय

 

वाराणसी। सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर की कक्षा 11वीं की छात्रा एवं प्रतिभाशाली गायिका विदुषी वर्मा को उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद द्वारा यू.पी.गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। लंका स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में विदुषी को यह पुरस्कार देश के जाने-माने उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन एवं विष्णु शंकर जैन द्वारा प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि द्वय हरिशंकर जैन एवं विष्णु शंकर जैन ने विदुषी को सम्मान पत्र, पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में विदुषी ने भजन एवं कजरी गाकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। विदित हो कि विदुषी को हाल ही में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छात्रवृत्ति के लिए भी चयनित किया गया है। विदुषी मूलत: जौनपुर जिले के त्रिलोचन महादेव की निवासिनी है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News