संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
विनोद नाथ यती
वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में वाराणसी पुलिस ने सारनाथ इलाके में हुई एक हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। *इस ऑपरेशन में SOG और SOG 2 टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई* ।
वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में सारनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी सर्विलांस का इस्तेमाल करते हुए इस घटना के अभियुक्त गौतम पुत्र श्यामनाथ राम निवासी पता मणप्पा मंडल, 65ए-1-बी बुद्धनगर कालोनी को धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा, 01 अदद जिंदा कारतूस, 01 अदद की-पैड मोबाइल फोन और 05 अदद जिंदा कारतूस और 05 अदद की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक अजीत सोनकर की हत्या 21 अगस्त 2025 को की गई थी। इस मामले में सारनाथ थाना प्रभारी भी एसओजी टीम के साथ शामिल रहे, जिन्होंने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने में अपना पूरा सहयोग दिया। पुलिस की यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।