संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन की सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यूपी नेडा की टीम व इकोफाई की टीम एवं समस्त वेण्डर भी मौजूद रहे।इकोफाई फाइनेंस संस्था द्वारा बताया गया कि जनपद वाराणसी के 10000 उपभोक्ताओं के लिए आसान किस्तों पर, जीरो ब्याज दर पर एवं जीरो प्रोसेसिंग फीस पर ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने कहा कि यह जनपद वाराणसी की विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक सुनहरा मौका है।पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत जिन विद्युत उपभोक्ताओं को ऋण की आवश्यकता है, वह इकोफाई के माध्यम से जीरो ब्याज दर पर, एवं जीरो प्रोसेसिंग फीस पर इस योजना के तहत का लाभ उठा सकते हैं।