संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर सयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में दिनांक 11.01.2024 को थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दहेज हत्या के वाछित अभियुक्तगण 1. कृष्ण मोहन बाजपेयी उम्र करीब 52 वर्ष पुत्र सोमनाथ बाजपेयी 2. शिवम बाजपेयी उम्र 25 वर्ष पुत्र मोहन बाजपेयी 3. नीतू बाजपेयी उम्र 48 वर्ष पत्नी कृष्ण मोहन बाजपेयी समस्त निवासीगण बी 38/73 शीलनगर कालोनी ( पण्डित जी का बगीचा) थाना भेलूपुर वाराणसी को आर०के०मार्बल शीलनगर कालोनी महमूरगंज के पास से दिनांक 11.01.2024 को समय करीब 12.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार शुक्ला,उ0नि0 श्री विवेक कुमार पाठक चौकी प्रभारी महमूरगंज,हे0का0 कुलदीप कुमार,का० सुनील रजक,म0का0 प्रियका कुशवाहा थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।