संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*।स्थानीय विकास खंड अंतर्गत बीपैक्स भैठौली मे खुले गेंहू क्रय केन्द्र का निरीक्षण एडीसीओ पिंडरा विनोद पांडेय द्वारा किया गया। मौके पर केन्द्र प्रभारी अभय सिंह उपस्थित मिले ।केन्द्र पर अभी तक पाँच किसानो से 312.50 क्विंटल गेंहू की खरीद हुई मिली। सचिव ने बताया गया सभी किसानों का भुगतान हो चुका है।
निरीक्षण मे समिति पर बैनर ,कांटा , डस्टर व एनालिसिस किट इत्यादि पाया गया।निरीक्षण मे एफसीआई को गेहू डिलीवरी शून्य पाई गई। एडीसीओ पिंडरा ने सचिव को निर्देशित किया कि परिवहन ठेकेदार से संपर्क करके गेंहू की डिलीवरी सुनिश्चित करायें। मौके पर भैठौली निवासी राकेश सिंह पुत्र ज्ञानचंद सिंह के लगभग 10 क्विंटल तथा धर्मेन्द्र सिंह के लगभग चार क्विंटल गेंहू की तौल होती मिली।
कुछ किसानों ने कहा कि समिति पर साढ़े चौबीस सौ रुपये दर निर्धारित है वहीं व्यापारी घर पहुंचकर 26 से 27 सौ रुपये में खरीद कर ले जा रहा है यहां तक कि एडवांस पैसा भी देता है।किसान घाटा क्यों उठाये,कोई उत्तर नहीं मिला सिर्फ सरकार द्वारा निर्धारित दर का हवाला दे दिया गया। एडीसीओ ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि क्षेत्रीय किसानो से नियमित संपर्क करके गेंहू खरीद मे तेजी लाना सुनिश्चित करें।