UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जीआरपी पुलिस ने 48 पाउच अवैध शराब संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कुंवर प्रभात के निर्देशन में रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों व सर्कुलेटिंग एरिया में हो रही चोरी, लूट, उचक्कागिरी, शराब तस्करी आदि पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे जीआरपी कैण्ट प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफार्म नम्बर एक के काशीछोर सीमेंटेड बेंच से एक पिट्ठू बैग लिए संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके बैग की तलाशी लेने पर बैग से 48 पाउच अवैध अंग्रेजी ह्विस्की शराब बरामद किया गया। जिसकी बाजार कीमत 5760 बताया गया। अभियुक्त का नाम अनमोल पुत्र स्वर्गीय किशन गोपाल राजगड़िया निवासी वार्ड नंबर 15 ई.एच. स्कूल रोड झुमरीतलैया थाना कोडरमा जिला कोडरमा झारखंड बताया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह थाना जीआरपी, उ0नि0 धनंजय मिश्रा, हे0का0 दानिश, हे0का0 अश्विनी कुमार सिंह, हे0का0 धर्मेंद्र कुमार यादव, का0 प्रमोद कुमार यादव आदि शामिल 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News