संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कुंवर प्रभात सिंह के निर्देशानुसार कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मो व सर्कुलेटिंग एरिया आदि में लूट, चोरी, शराब तस्करी आदि पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जब प्लेटफार्म नम्बर 8/9 पर जीआरपी पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी सन्देहवश हैण्ड बैग लिए हुए एक व्यक्ति को रोककर तलाशी लिया तो उसके हैण्डबैग से पांच किग्रा.पीले सोने का आभूषण बरामद किया गया।जिसकी बाजारू कीमत चार करोड़ आठ लाख तीन हजार छ: सौ बहत्तर रूपया (40803672/रूपया) आंकलन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम पटाडिया राजेश घनश्याम भाई पुत्र घनश्याम भाई निवासी सदर बाजार नीयर सन्देश प्रेस श्री कृष्णा चौक राजकोट गुजरात बताया। जीआरपी पुलिस द्वारा उपरोक्त व्यक्ति से आभूषण के बारे में साक्ष्य मांगा गया तो संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण थाना हाजा पर लाया गया एवं सूचना जरिए मोबाइल उच्चाधिकारियों को दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक सर्किल वाराणसी व इनकम टैक्स टीम द्वारा नापतोल किया गया तो उपरोक्त व्यक्ति के हैंडबैग में 05 किलोग्राम सोना कीमत लगभग 4,08,03672/ रुपए आंकलन किया गया। अभियुक्त से आयकर विभाग की टीम द्वारा पूछताछ किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह, उ0नि0 जयकरन सरोज, हे0का0 राजबीर राम,का0 अजीत सिंह राहुल कुमार यादव फूलचंद यादव प्रमोद कुमार यादव शामिल रहे।अभियुक्त को पेश करती जीआरपी पुलिस