संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- उत्तर प्रदेश मलेरिया फाइलेरिया कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा का शुक्रवार को द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव शिवपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में सकुशल संपन्न हुआ। अधिवेशन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव की निगरानी में मलेरिया फाइलेरिया कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में सर्व सहमति से जिलाध्यक्ष - संजय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष -सुधांशु कुमार,जिला मंत्री -जयदीप कुमार, उपमंत्री -मनोज कुमार सेठ, कोषाध्यक्ष - दिलीप कुमार, संयुक्त मंत्री -चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री -रवि कुमार शर्मा,सम्प्रेक्षक- -दुर्गेश कुमार सिंह, प्रचार मंत्री -विष्णु शर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।अन्त में सर्व सम्मत से मुख्य संरक्षक- अनिल कुमार गुप्ता को मनोनीत किया गया। चुनाव कार्य के अन्त में चुनाव अधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात सभी कर्मचारियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मिष्ठान्न खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि नगर मलेरिया कार्यालय सेक्टर 2 जो चौकाघाट में पहले स्थापित था। बिलावजह शिवपुर स्थापित कर यूबीआई के जरिए उपस्थिति ली जा रही है। जबकि यूबीआई कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के लिए है, ना कि क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए होता है। कार्यालय नगर से दूर स्थापित कर यूबीआई के जरिए उपस्थित लेना एक तरह का उत्पीड़नात्मक कार्य है। इसे बंद किया जाना चाहिए। अन्यथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सीधे हस्तक्षेप कर आंदोलन के लिए विवश होगा।