संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। जन विकास समिति मुर्दहा ने आज शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, नृत्य, नाटक और गीत का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में अनमोल यादव (अटेसुआ), खुशी यादव (आयर), काजल सैनी (अटेसुआ), सुमन प्रजापति (मुर्दहा), खुशी राय (अटेसुआ), अंजलि पटेल (बीरापट्टी), गोल्डी (बड़ागाँव) और चंदा कुमारी (डोभी, जौनपुर) ने भाग लिया। इसमें अंजलि पटेल ने प्रथम, अनमोल यादव ने द्वितीय और खुशी राय ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले बालिकाओं को कमजोर समझा जाता था, लेकिन अब देश की राष्ट्रपति भी एक महिला हैं। यह महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण है। विधायक ने कहा कि लड़कियां इस देश की ताकत बनकर उभरेंगी और हिंदुस्तान की शान बनकर चमकेंगी। उन्होंने रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला जैसी महान हस्तियों का उदाहरण देते हुए कहा कि बालिकाएं उनकी तरह ही उड़ान भरेंगी।
बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा, रामप्रकाश सिंह 'बीरू'रश्मि उपाध्याय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अखिलेश उर्फ गोपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, मोहन बाबू,सर्वेश मिश्रा, ने भी बालिकाओं को संबोधित किया। फॉदर सुभाष ने अतिथियों का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर फेलिक्स थॉमस ,अभिषेक मिश्रा, बिन्स, अतुल यादव,अमित सिंह,राहुल भारद्वाज,अभिषेक सिंह, विनोद, बच्चेलाल, रितेश, शिवम, जड़ावती देवी, सीमा और अंजलि दीदी सहित कई लोग उपस्थित रहे