संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता 2026 के 16 जुलाई से 24 जुलाई 26 तक चल रहे प्रतियोगिता में गुरुवार को कुल 6896 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में आराजी लाइन विकासखंड के जगतपुर इंटर कॉलेज में कुल 3201 बच्चों ने, काशी विद्यापीठ विकासखंड के श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज रोहनिया में 1860 बच्चों ने, सेवापुरी विकासखंड के कस्तूरबा महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज में 3350 बच्चों ने, भेलूपुर जोन के सनबीम भगवानपुर में 419 बच्चों ने, आदमपुर के सनबीम डालिम्स रामकटोरा में 435 बच्चों ने, दशाश्वमेघ के मुकुलारण्यम सिगरा में 205 बच्चों ने, कोतवाली जोन के वनिता पब्लिक स्कूल लहुराबीर में 1570 बच्चों ने तथा वरूणापार जोन के सनबीम वरूणा में 1181 बच्चों ने प्रतिभाग किया।कुल 6896 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें से 320 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। इस अवसर पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों में कोतवाली जोन में राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू, काशी विद्यापीठ में विधायक सुनील पटेल, सेवापुरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, हर्षवर्धन सिंह, वरूणापार जोन में भाजपा पदाधिकारी अरविंद सिंह व पार्षद नारायनपुर संदीप रघुवंशी, आराजी लाइन में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पटेल उपस्थित रहे।