विनोद यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी- आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के परिपेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी श्री राम सेवक गौतम महोदय के अध्यक्षता में सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध श्री अवधेश कुमार पाण्डेय महोदय एवं प्रभारी निरीक्षक चौक श्री शिवाकांत मिश्र , श्री सुधीर सर्राफ , श्री राजकुमार जैन , श्री अजय कपूर , श्री पवन मल्होत्रा , श्री विभूति मिश्र तथा श्री नवनीत सिंह की उपस्तिथि में लक्ष्मी डेंटल क्लिनिक के डायरेक्टर डॉक्टर श्री वी के सिंह के तरफ से थाना स्थानीय चौक पर समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमे डॉक्टर वी के सिंह द्वारा आम जनमानस को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जिसमे मुंह का कैंसर, फेफड़ो का कैंसर , गुर्दे खराब हो जाना आदि के बारे में बताया गया । श्रीमान पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय ने शिविर में आए लोगो को तंबाकू को छोड़ने और उससे बचने के विभिन्न रास्तों को लोगो के बीच साझा किया और सभी को गुटका व तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया ।