UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*युवा फाउंडेशन के सदस्यों का दीखा मानवीय चेहरा*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। युवा फाउंडेशन के सदस्यों का दीखा मानवीय चेहरा आज दिव्यांग दिवस के अवसर पर युवा फाउंडेशन के सदस्यों ने उन असहाय दिव्यांगों को कंबल वितरण किया जो सड़क के किनारे अपना जीवन यापन करते हैं । आज के परिवेश में अपने काम से किसी को फुर्सत नहीं है लेकिन युवा फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा चौधरी के द्वारा अपने टीम के सदस्यों को लेकर जो गरीब असहाय खाने पीने के लिए मोहताज है उनके लिए पूरी जिम्मेदारी से आज सड़क पर उतर आई है। गरीब असहाय की सेवा करने की बीड़ा उठा ली है युवा फाउंडेशन की अध्यक्ष ने बताया कि गरीबों असहाय की सेवा करना किसी भगवान की सेवा से कम नहीं है।आज जगह-जगह पर दिव्यांगों का सम्मान करते हुए कुछ ऐसे भी दिव्यांग है जो सड़क के किनारे अपने परिवार के साथ अपना जीवन यापन करते हैं और उन्हें किसी भी तरह योजनाओं का लाभ नहीं मिलता आज संस्था के अध्यक्ष सीमा चौधरी व आशीष मौर्या ने कई असहाय दिव्यांग लोगों को कंबल वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किये।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News