संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। संत अतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल कोयराजपुर में सौंवी बटालियन एनसीसी के चल रहे कैंप में पांचवें
दिन सोमवार को कैडेटों ने सेक्शन फॉरमेशन का युद्ध कौशल सिखा। ट्रेनिंग कक्ष के अंतर्गत सूबेदार मेजर पंचम के देखरेख में सेक्शन फॉर्मेशन का सफल प्रदर्शन किया गया। सेक्शन फॉर्मेशन दुश्मन के क्षेत्र में जाकर जानकारी प्राप्त करना तथा जरूरत पड़ने पर आमने-सामने की युद्ध करने की कला है। सेक्शन फॉर्मेशन के अन्तर्गत सैनिक छ: प्रकार के फॉर्मेशन को तैयार करते हैं। कैडेटों ने संत अतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल के मैदान पर सिंगल फाइल फार्मेशन,फाइल फॉर्मेशन,एरो हेड फॉर्मेशन,डायमंड फॉरमेशन,स्पेयर हेड फॉर्मेशन,और एक्सटेंडेड लाइन फार्मेशन का प्रदर्शन कर मैदान में युद्ध भूमिका के दृश्य का खाका खींचा। कैडेटों द्वारा सेक्शन अटैक का यह डेमो डिप्टी कैम्प कमाण्डेंट लेफ्टिनेंट कर्नल ईला वर्मा के संरक्षण में तैयार किया गया था।इस प्रशिक्षण शिविर में डा.धीरज कुमार ने कैडेटों को स्वस्थ रहने के लिए मांसपेशियों के खिंचाव,पैर के दर्द,घोड़े नस के खिचाव एवं पीठ के मांसपेशियों के खिंचाव से उत्पन्न हुए परेशानियों के इलाज के बारे मे उचित सलाह दिया व अभ्यास भी कराया। डिप्टी कैम्प कमाण्डेण्ट लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन ने डा.धीरज कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस प्रशिक्षण शिविर में लेफ्टिनेंट डॉक्टर अरुण कुमार,अरविंद कुमार राय,लेफ्टिनेंट डॉक्टर उषा बालचंदानी,थर्ड अफसर सुनील कुमार,सूबेदार विक्रम सिंह,संजय यादव तथा अन्य पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।