UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शीएट कॉलेज के छात्रों अमृता कुमारी और कार्तिक कुमार को राज्यपाल ने उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में आयोजित दीक्षान्त समारोह में सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय गहनी ,आयर,हरहुआ के दो छात्रों को राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया l 

एशियन यूनिवर्सिटी पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में महाविद्यालय में बी.पी.एड. प्रथम वर्ष की छात्रा अमृता कुमारी और बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र कार्तिक कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था l उनकी इन्हीं उपलब्धियों के लिए राज्यपाल महोदया द्वारा दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया l 

  अमृता कुमारी और कार्तिक कुमार के इस सम्मान के लिए महाविद्यालय के उप-प्रबन्धक नवीन कुमार सिंह और प्राचार्य डॉ0 संतोष कुमार सिंह ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि ये महाविद्यालय को गौरवांवित करने वाला क्षण हैl इन्होंने उनके सफल और उज्ज्वल मंगल भविष्य की कामना की l   

  बीपीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र अरोड़ा और डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने अमृता कुमारी और कार्तिक कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी l

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News