UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाटिंग को किया गया ध्वस्त

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा हरहुआ क्षेत्र में कई स्थानों पर सचिव डॉ0 वेदप्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में अवैध प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण किया गया। 

    औसानपुर में विवेक अग्रवाल व योगेश अग्रवाल की 5.3बीघा अवैध प्लाटिंग की बाउंड्री, गेट और बैरिकेटिंग को ध्वस्त किया गया।सातो महुआ पावर हाउस के उत्तर स्थित अज्ञात लगभग 6 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

     इसके बाद टीम मय जेसीबी सहित अनौरा के पास गोसाईपुर में पुरुषोत्तम अग्रवाल व रविन्द्र अग्रवाल द्वारा लगभग 4.5 बीघा अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह से ध्वस्तीकरण किया गया।

      इसके बाद टीम मय पुलिस फोर्स के साथ उन्दी (सुतबलपुर) में लगभग 0.796 बीघा अज्ञात अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। कोई भी व्यक्ति मौके पर प्रतिरोध नहीं किया। यह ध्वस्तीकरण प्राधिकरण द्वारा पूर्ण नियोजित और अभियान के तहत किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News