UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सिगरा पुलिस ने चोरी की स्कूटी संग दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में चोरी, लूट,उचक्कागिरी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्रा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर स्कूटी चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गुरुवार को अमूल डेयरी मोड़ के आगे रेलवे फाटक के सामने वाले मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से एक स्कूटी टीवीएस जुपिटर सफेद रंग का,एक लेपटाप एचपी कम्पनी का,एक मोटरोला मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम राहुल कुमार पुत्र मुरारी लाल निवासी ग्राम शहंशाहपुर थाना राजा तालाब वाराणसी, दूसरे का नाम दीपक रावत उर्फ मंगल पुत्र विनोद रावत निवासी शिवपुरवा गांधी चबूतरा नगर निगम सिगरा वाराणसी बताया गया। दोनों अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्तों से अलग-अलग पूछताछ किया गया तो उन्होंने अपना नाम व पता उपरोक्त बताते हुए कहा कि यह स्कूटी हम लोगों ने दो-तीन दिन पहले नेहरू मार्केट थाना सिगरा के पास से चुराया था। जिसमें एक लैपटॉप एचपी कंपनी का मय चार्जर के, एक मोबाइल फोन मोटरोला कंपनी का मिला था। जिसे आज बेचने की फिराक में जा रहे थे कि अचानक पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 303(2) बीएनएस व 317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्रा, उ0नि0 शिवाकर मिश्रा चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ,का0 विकास कुमार,का0 गौरव द्विवेदी,का0 मृत्युंजय सिंह आदि शामिल रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News