UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आंधी-तूफान बना काल, गरीब का आशियाना उजड़ा

Updated on: 05 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर रामपुर बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने एक गरीब परिवार पर कहर बरपा दिया। जौनपुर जिले के नगर पंचायत रामपुर के वार्ड नंबर 02 धनुहा निवासी मनीष जायसवाल पुत्र श्याम सुंदर जायसवाल का आशियाना तेज आंधी-तूफान की चपेट में आकर पूरी तरह उजड़ गया।अचानक आई तेज हवा और बारिश के कारण कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर था, और इस आपदा ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे फिर से अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News