UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पिण्डरा विधायक ने बड़ागांव विकासखण्ड के बरही कला गांव में लाइब्रेरी का किया उद्घाटन 

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पिण्डरा विधायक डाक्टर अवधेश सिंह ने गुरुवार को बड़ा गांव विकासखण्ड के बरही कला गांव में एक और लाइब्रेरी का फीता काट कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर पिंडरा विधायक डा. अवधेश सिंह ने कहा कि बच्चों को सुख सुविधा घर पर ही मिले, बाहर ना जाना पड़े। इसी दृष्टिकोण से सरकार द्वारा क्रियान्वित योजना के अंतर्गत इस लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इसमें सभी जनरल नॉलेज से संबंधित, तैयारी से संबंधित हर तरह की किताबों के संग्रह की सुविधा उपलब्ध है। नि:शुल्क बच्चे ध्यान लगाकर पढ़ें।इस अवसर पर बरही कला के ग्राम प्रधान दिलीप सिंह ने डा.अवधेश सिंह को अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पवन सिंह, जयप्रकाश दुबे, आनंद सिंह, सोनू सिंह, शेखर सिंह, अरविंद पटेल, नीरज दुबे, सहारा पटेल, अभिषेक राजपूत, ढोरा प्रधान, रमेश पटेल, अजय पटेल, अजीत पटेल, नितेश कनौजिया, राजू पाल, राजेश सिंह, लालजी सिंह, राजेश पटेल, मुकेश पटेल, बड़े पटेल, शिव बालक मिश्रा, अशोक दुबे, बबलू पटेल, चंद्रेश यादव, राजन यादव, मोहम्मद खीरू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News