UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अग्रसेन पीजी कालेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन 

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंदपुर में शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला अध्ययन केंद्र,मिशन शक्ति एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. श्रृंखला ने बिषय स्थापना करते हुए कहा की राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण है। हम सभी का यह दायित्व है कि बेटियों को भी समाज में सम्मान, स्वतंत्रता, शिक्षा एवं समान अवसर मिले। क्योंकि वह केवल घर की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की शक्ति हैं। प्रो. कुमुद सिंह ने कहा कि शिक्षा बालिकाओं के सशक्तिकरण का एक सशक्त साधन है। जो उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वास से परिपूर्ण एवं सामाजिक आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है। डॉ.बंदिनी ने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाएं बालिकाओं को ना केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र, सुरक्षित एवं सशक्त बनाने का साधन है, बल्कि उनका उद्देश्य कौशल विकास, स्वास्थ्य शिक्षा एवं सुरक्षा प्रदान करना है। इस मौके पर छात्राओं ने गीत एवं कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन छात्रा आकांक्षा मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापित डा.दुर्गा गौतम ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा. सुनीता सिंह, मेनका सिंह, डा. रजनी सिंह समेत कई शिक्षिकायें, व काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News