UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*करोमा ग्राम पंचायत सदस्य जीउत वनवासी की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत।*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।* हरहुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत करोमा के ग्राम पंचायत सदस्य जीउत वनवासी उम्र 53 वर्ष की शुक्रवार को शाम दल्लीपुर बड़ागांव थाना रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर दुःखद मौत हो गई।

 शाम 5 बजे आवश्यक कार्य के लिए मंगारी बाजार गए थे वापस आते समय रेलवे ट्रैक पार करते समय उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई।घटना की जानकारी जैसे ही घर वालों को मिली तो उनके भाई नखडू व शंभू साथ में प्रधान प्रतिनिधि करोमा भगत सिंह यादव ,प्रधान प्रतिनिधि भटौली राजनारायण पटेल को दिया। घटना स्थल पर जाकर डेड बॉडी को जीआरपी पुलिस के सहयोग से मर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्ट मार्टम के बाद परिवार व क्षेत्रीय समाजसेवी

दीपक चौहन प्रधान अनौरा , विजय कुमार,विनोद कुमार, हेमन्त यादव,जुगलकिशोर पांडेय ग्राम पंचायत सदस्य व ग्रामीणों ने

 अंतिम संस्कार किया l

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News