UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सभी आवासविहीन दिव्याँगों को दिया जाएगा आवास : अवधेश सिंह*

Updated on: 24 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

हरहुआस्थानीयविकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत गुरवट मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने मुख्यमंत्री आवासो के लिए दिव्याँग लाभार्थियो की पात्रता की जाँच की। उनके साथ सेक्रेटरी चंचल रेड्डी भी मौजूद रहे।  एडीओ सहकारिता ने गुरवट मे गुड़िया पुत्री मार्कंडेय तथा खुशबू पत्नी हेमंत पांडेय समेत आधा दर्जन परिवारो की वर्तमान आवासीय स्थिति का जायजा लिया ।

जाँच के दौरान कई ग्रामवासियों ने जाँच अधिकारी से आवास की मांग की।इसपर एडीओ सहकारिता ने कहा कि शासन की नीति के अनुसार सभी आवासविहीन और पात्र दिव्याँगों

को प्राथमिकता के आधार पर सीएम आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।उन्होने कहा कि इसके अतिरिक्त पात्र वनवासी परिवारो तथा दैवीय आपदा से ध्वस्त घरो के परिवारो को भी प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास प्रदान किए जाएँगे।

जाँच के दौरान सेक्रेटरी चंचल रेड्डी,रोजगार सेवक रामानंद प्रजापति, अंजनी श्रीवास्तव बोरिंगटेक्नीशियन,अमितेश श्रीवास्तव ,अजय सिंह बोरिंगटेक्नीशियन, हेमंत पांडेय,मार्कंडेय इत्यादि उपस्थित रहे ।

 

????

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News