UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बसनी के शिव सरोवर मंदिर के पास एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का मिला शव*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- सर्वसम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि 13 सितंबर 2023 को थाना बड़ागाँव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बसनी के शिव सरोवर मंदिर के पास एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिला है उक्त व्यक्ति के शव का शिनाख्त हेतु आस पास के लोगो से कराया गया लेकिन शव का शिनाख्त नही हो पाया है जांच से प्रथम दृष्टया इनका नाम राम जी निवासी थाना शिवपुर अंतर्गत ज्ञात हो रहा है।हलिया :- रंग सावला, एकहरा बदन, कद औसत उम्र करीब 65 वर्ष,पहनावा - गुलाबी शर्ट व गहरे नीले रंग का पैन्ट पहना है।कृपया अनुरोध है कि उक्त अज्ञात शव (पुरुष) के सम्बन्ध मे किसी भी थाने मे कोई गुमशुदगी या कोई सूचना अथवा उक्त के सम्बन्ध मे किसी भी व्यक्ति को जानकारी हो तो उसकी सूचना थाना बड़ागांव कमिश्नरेट वाराणसी अथवा निम्न नम्बरो पर देने की कृपा करे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News