UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

प्रधानमंत्री के गोद लिए ग्राम पुरे में दिव्यांगों एवं निराश्रितों को बाटा गया कंबल

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामेश्वर। सेवापुरी विकास खंड के पूरे गांव में जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोद लिया है वहां आज मंगलवार को सैकड़ो दिव्यांगों एवं निराश्रित महिलाओं को 'मेकिंग द डिफरेंस एवं डोनेट कार्ट' के सौजन्य से एमएलसी एवम भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व एमएलसी अरुण पाठक ने कम्बल वितरित किया।अपने सम्बोधन में कहा कि गरीबों की सेवा भगवान की सेवा के समान है ऐसे पुण्य कार्य मे हर लोगों को सहयोग करना चाहिये।संस्था के प्रदेश सचिव प्रिंस चौबे ने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए प्रधानमंत्री के गोद लिए गांव में कंबल वितरण खासकर दिव्यांगों को दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान अमरावती ,सुभाष मौर्य,जिला महामंत्री संजय सोनकर,प्रवीण सिंह गौतम,दिनेश विश्वकर्मा,अजीत कुमार व सुनील विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News