UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

समूह द्वारा उत्पादित महिलाओं के उत्पादों को बढ़ाने हेतु काशी में खुलेगा प्रेरणा मार्ट

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन के सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक किया गया। समीक्षा बैठक में विकास खण्ड काशी विद्यापीठ, सेवापुरी, हरहुआ तथा चिरयी गांव की प्रगति समूह से आच्छादन, फेडरेशन मैपिंग, आरएफ, सीआईएफ आदि की प्रगति खराब होने पर सहायक विकास अधिकारी, आईएसबी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को कड़ी फटकार लगाई गई। रिवाल्विंग फण्ड व सामुदायिक निवेश निधि के लक्ष्य को हर हाल में 20 अप्रैल तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। जीरो पॉवर्टी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित परिवारों को प्राथमिकता पर समूह से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। विकासखंड काशी विद्यापीठ तथा आराजीलाइन की प्रगति सही ना होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दोनों आईएसबी का वेतन रोकने हेतु निर्देशित किया गया। वन व जीपी वन,बीसी सखी कार्यक्रम की समीक्षा में निष्क्रिय बीसी सखियों को सक्रिय करने तथा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों की सूची संबंधित बीसी सखियों को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि उनकी आमदनी बढ़े एवं उन्हें अधिक से अधिक लेनदेन करने का अवसर उपलब्ध हो। साथ ही विद्युत सखी कार्यक्रम की समीक्षा में विकासखंड चोलापुर, हरहुआ एवं काशी विद्यापीठ में समीक्षा करने हेतु उपायुक्त स्वत: रोजगार पवन कुमार सिंह तथा जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह को समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया गया। क्रेडिट लिंकेज सीएम डैशबोर्ड का हिस्सा है। सभी विकासखंड अपने बैंक सखियों के माध्यम से समूहो को क्रेडिट लिंकेज की सुविधा उपलब्ध करायें। जिन समूहों का प्रथम डोज हो चुका है, उनका द्वितीय डोज तथा जिनका द्वितीय डोज हो चुका है, उनका तृतीय डोज करवाया जाए। जनपद में कुल 113 बैंक सखियां कार्यरत हैं। समूह की महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के क्रम में निर्देशित किया गया कि जो जनपद में 23 संकुल गठित किए गए हैं, उन सभी स्थानों पर संकुल के माध्यम से महिला का चयन करते हुए समूह द्वारा उत्कृष्ट उत्पादों का काशी प्रेरणा मार्ट खोला जाए जिससे उनके प्रोडक्ट को बढ़ावा मिले एवं उनकी आजीविका को भी बढ़ाया जा सके। टेक होम राशन प्लांट की समीक्षा में निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में सभी प्लांट से प्रति दिवस 3 टन उत्पादन सुनिश्चित कराया जाए। टीआरआईएफ संस्था की कार्यप्रणाली सही ना होने पर बैठक में सीडीओ द्वारा रोष प्रकट किया गया एवं उनके उच्चाधिकारियों को मिशन मुख्यालय लखनऊ सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस बैठक में उपायुक्त स्वत:रोजगार पवन कुमार सिंह, जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह, प्रदीप केसरवानी तथा समस्त ब्लाक मिशन प्रबंधक एवं सहायक विकास अधिकारी आईएसबी व कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News