संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
बिनय सिंह
पिंडरा -आचार संहिता लगते ही पिंडरा की एसडीएम प्रतिभा मिश्रा शनिवार को पिंडरा,फूलपुर, बाबतपुर,हरहुआ, बड़ागांव, बसनी, मंगारी बाजार और कई जगह मुख्य मार्गो और चौराहो पर लगे राजनीतिक दलो के पोस्टर बैनर होर्डिंग हटवा दिया गया | एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने बताया की आचार संहिता लागू होने पर सभी राजनीतिक बैनर पोस्टर हटाए जा रहे हैं बहुत ही जल्द इस कार्य क़ो किया जायेगा कही भी मार्गो पर किसी भी राजनीती दल के वैनर पोस्टर दिखाई नहीं देंगे |इस दौरान एसडीएम प्रतिभा मिश्रा तहसीलदार विकास कुमार पांडे वीडीयो पिंडरा छोटेलाल तिवारी,फूलपुर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, बड़ागांव थाना प्रभारी अपने मातहमो के साथ मौजूद रहे इसी क्रम में एसडीएम प्रतिभा मिश्रा के निर्देश पर नायाब राधेश्याम यादव सिंधोरा क्षेत्र थानाक्षेत्र आचार संहिता लगते हुए क्षेत्र के चौराहे पर लगाए गए राजनीतिक पोस्टर बैनर होर्डिंग हटाया गया इस दौरान सिंधोरा थाना प्रभारी अपने फोर्स के साथ मौजूद रहे।*