संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर कला गांव में बीते सोमवार को प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी शुभम सेठ को प्रेमिका समेत परीजनो ने मारपीट कर जला दिया गया था। गभीर रुप से झुलसे युवक को स्थानीय पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में भेजवाया, जहां युवक का प्राथमिक उपचार कर स्थित को गम्भिर देखते हुए घायल को मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा रेफर कर दिया । मंडलीय अस्पताल से चिकित्सको ने घायल युवक का इलाज कर अंततः जबाब दे दिया। उक्त झुलसे घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा था। जहां बुद्धवार को झुलसे शुभम सेठ की मौत हो गयी मौत की मृतक शुभम सेठ 26 पुत्र स्व॰ रामप्रसाद सेठ जौनपुर जनपद चन्दवक थाना क्षेत्र के ग्राम कोपा (पतरही ) निवासी था। मृतक शुभम सेठ आभूषण की दुकान अथा चौराहा बेनीपुर बाजार जनपद वाराणसी में चलाता था। मृतक शुभम की मां किरन देवी ने चोलापुर थाने पर लिखीत तहरीर देते आरोप लगाया था कि मेरे पुत्र शुभम सेठ का चोलापुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर कला गांव निवासनी आरोपी लड़की से विगत 7 वर्षो से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था। शुभम की आभूषण दुकान पर प्रेमिका का बराबर आना जाना व शुभम से आभूषण व रुपये पैसे लिया करती थी ।
प्रेमिका के परिजनो ने एक जनवरी 2024 को शुभम को शादी की बात करने की बात कह कर फोन कर अपने घर बेनीपुर कला बुलाया। जहां पर उक्त युवक को मारा पिटा गया व जान से मारने की नियत से पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया गया। स्थानीय पुलिस ने आग से झुलसे युवको एम्बुलेंस द्वारा इलाज हेतु स्वास्थय सामुदायिक केन्द्र चोलापुर अस्पताल भेजा।
मां की तहरीर पर आधा दर्जन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज
प्रेमिका के घर झुलसे युवक मंडलीय अस्पताल से रेफर के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था । जाहां पर बुद्धवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई । मृतक शुभम सेठ की मां की लिखीत तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने विधिक धाराओं में प्रेमिका समेत आधा दर्जन नामजद प्रेमिका रितिका यादव प्रेमिका के पिता रामअवतार यादव प्रेमिका के चाचा रामअवध यादव प्रेमिका की बहन वंदना यादव प्रेमिका के मां राधिका यादव नीतू यादव व एक अज्ञात के खिलाफ (302) हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है । वही मृतक की मां किरन देवी समेत परीजनो का रो रो कर हाल बुरा बना है।