UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

फरीदुल उल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण*

Updated on: 22 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

 

शाहगंज, जौनपुर। – फरीदुल उल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज, तालीमाबाद, सबरहद, शाहगंज में आज उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यनरत छात्र-छात्राओं के तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत 173 छात्र/छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट मोहम्मद अब्दुल्ला ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य हाजी एख़लाक़ अहमद, हाजी एजाज़ अहमद, डॉ इमरान अहमद, अबु सलमान, तथा सर सैयद अहमद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद नईम उपस्थित रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ तबरेज़ आलम ने स्वागत करते हुए कहा कि इस योजना से छात्र-छात्राओं को अपने शैक्षणिक स्तर को ऊँचा उठाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में डाॅ शिव प्रसाद यादव, श्री सूर्य प्रकाश यादव, डाॅ रविन्द्र यादव, डाॅ पीयूष श्रीवास्तव, डाॅ रामचंद्र मौर्य, डाॅ संजय यादव, डाॅ भाष्कर तिवारी, श्री अखिलेश कूमार, डाॅ अनुराग कुमार सोनकर, डाॅ संतोष कुमार यादव शामिल रहे।टैबलेट वितरण कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। प्रमुख शिक्षकों में डाॅ अमित दयानाथ गुप्ता, श्री खुशीद हसन खा, डॉ अनामिका पाण्डेय, डॉ पूजा रानी, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती नाजिया शाहिद, श्रीमती वैष्णवी गुप्ता, श्री शाहबाज आलम, श्री धुरेन्द् मौर्य, श्री रविन्द्र वर्मा, श्री मोहम्मद वामिक, श्री मोहम्मद नसीम शामिल थे।कार्यक्रम का संचालन श्री रियाज अहमद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नोडल अधिकारी डॉ निजामुद्दीन ने व्यक्त किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News