संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। स्थानीय विकासखंड कार्यालय मे बुधवार को बीडीओ हरहुआ ने समूह की महिलाओ की समस्या को सुना।उदयपुर के साईं गांव निवासिनी चंदा,ज्योति के साथ आधा दर्जन महिलाओ ने बीडीओ हरहुआ के समक्ष सीसीएल खाते,ऋण और ब्याज से संबंधित शिकायते रखीं।बीडीओ हरहुआ ने इस संबंध मे एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय और केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक से बात करके महिलाओ की समस्या का तत्काल निस्तारण कराया।बीडीओ हरहुआ ने कहा कि महिला समूह देश के विकास की धूरी है।महिला समूहो का ग्रामीण विकास के क्षेत्र मे योगदान अधिक है।इस अवसर पर एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड़,बीएमम उत्कर्ष राव राजपूत,पूजा तिवारी तथा रत्नेश कुमार उपस्थित रहे।