UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा थाना सारनाथ क्षेत्रान्तर्गत बेनीपुर स्थित मन्दिर के दानपात्र का पैसा चोरी करने के मामले का सफल अनावरण, डकैती की तैयारी कर रहे 05 शातिर चोर गिरफ्तार*

Updated on: 28 July, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चोरी व लूट की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-499/2023 धारा 379 भा0द0वि0 थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. पंकज कुमार पुत्र राम आसरे निवासी रमदत्तपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी 2. रतन भारद्वाज उर्फ छोटू राजभर पुत्र हौसिला भारद्वाज निवासी सा. 7/2 बेनीपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी 3. राकेश कुमार यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी सा. 105 संजय नगर कालोनी रमरेपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी 4. अमित कुमार तिवारी पुत्र प्रदीप कुमार तिवारी निवासी ग्राम पृथ्वीपुर थाना इकदिल जनपद इटावा हालपता जगदीश नरायण सिंह के मकान में किरायेदार बेनीपुर थाना सारनाथ वाराणसी 5. अभिषेक कुमार बेनबंसी उर्फ बीसीआर पुत्र सुमन्त लाल निवासी उदलपुर थाना राजातलाब हालपता मौर्या जी के मकान मे किरायेदार बेनीपुर पोखरा थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को आज दिनांक-24.12.2023 को समय करीब 03.15 बजे सोयेपुर पोखरे के पास स्थित मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का कुल 28061 रू0/-, चोरी करने के औजार, 01 अदद अवैध तमंचा व कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो व टोटो बरामद किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर में मु0अ0स0 0317/2023 धारा 399,379,411,413,414 भा0द0वि0 व 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।उक्त सफल अनावरण के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय द्वारा पुलिस टीम को 10,000/- रू० नकद व गिरफ्तारी बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फैंटम कर्मचारीगण हे0का0 प्रमोद यादव का0 जयश्री को 02-02 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी।घटना का विवरण-दिनांक-23.12.2023 को वादी मुकदमा श्री रामधनी उर्फ भगत पुत्र स्व० बिहारी निवसी SA 6/2A-R सत्संग नगर कालोनी अकथा बेनीपुर थाना सारनाथ वाराणसी ने अज्ञात अभियुक्त द्वारा बेनीपुर पोखरे के पास स्थित मन्दिर के दानपात्र व चन्दा के पैसों की चोरी के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना सारनाथ में मु0अ0सं0-0499/2023 धारा 379 भा०द०वि० पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 दुर्गेश सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।आज दिनांक 24.12.2023 को रात्रि में 05 नफर अभियुक्तगण को डकैती के प्रयास में थानाध्यक्ष उ०नि० मनोज कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ गिरफ्तार किया गया जिसमें मन्दिर से चोरी का 28061/- रुपये नगद व तीन अदद भिन्न-भिन्न आलानकब व एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर की बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 317/2023 धारा 399,379,411,413,414 भा0द0वि0 व 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि० अमरजीत कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही है। पुछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताये कि हम लोग किराये की ऑटो लेकर शाम के समय मोहल्ले मे घूमते हैं और एकान्त घर व मन्दिरो को चिन्हित कर उसमें अपने साथी के साथ योजना बनाकर चोरी और डकैती करते हैं। यह जो पैसा हम लोगों के पास बरामद हुआ है उसको हम लोगों ने बीती रात योजना बनाकर बेनीपुर पोखरे पर स्थित हनुमान मन्दिर का दानपात्र पिलास और लोहे के रम्मे से तोड़कर चोरी किया था, हम लोगों ने मन्दिर में चोरी किये गये पैसों में से नोट का बंटवारा कर लिये थे लेकिन जो दानपात्र की चोरी में जो सिक्के मिले थे उसको गमछे में बांधकर आटो मे ही रखे हैं। आज हम लोग सोएपुर मोहल्ले मे एक मकान चिन्हित किये थे जिसमें डकैती करने के लिए योजना बना रहे थे अगर डकैती में हम सभी सफल हो जाते है तो जो सिक्का हम लोगों के पास है उसका भी बटवारा कर लेते लेकिन हम लोगों की योजना सफल नहीं हो पायी और आप लोगों ने पकड़ लिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News