संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। आज बुधवार को शिव मन्दिर रानी बाजार राजातालाब काशी वाराणसी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित कर्यक्रम में आचार्य अमित कुमार पांडेय काशी वाराणसी के आचार्यत्व में भगवान शिव का 15 वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा लघु रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार किया गया।
*वसुदेव सुतं देवं कंस चाणूर मर्दनम्।*
*देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्*!!
एवं रात्रि काल के समय अष्ट्मी तिथि रोहिणी नक्षत्र मे भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोपरांत पंचामृत से स्नान तथा अभिषेक एवं दिव्य श्रृंगार तथा भजन संगीत के साथ कृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मनाई गई। आयोजन में श्रृंगार दीपक मिश्र जी एवं वैदिक पं गोकुल भंडारी,विवेक पाठक विकास पाण्डेय ने की।मुख्य यजमान गण में महेंद्र जायसवाल,पुष्पा जायसवाल,केतन जायसवाल,प्रतिमा जायसवाल,शास्वत जायसवाल,मिष्टि जायसवाल,आनंद जायसवाल
बृज मोनिका,आकाश,नैंसी,मोनू ,प्रियंका,सोनी,राजेंद्र बेबी जायसवाल के सहयोग से सम्पन्न हुआ।