UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आकाशीय बिजली से बड़ा हादसा दो भैंसों की मौत

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी मंडुवाडीह क्षेत्र के महेशपुर भिटारी गांव में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। यादव बस्ती के निवासी पन्नू यादव की दो भैंस इसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर करीब 2 बजे अचानक मौसम बदलने के साथ तेज बारिश शुरू हुई और इसी दौरान जोरदार बिजली कड़की। उसी समय खेत में बंधी पन्नू यादव की दोनों भैंसें बिजली की चपेट में आ गईं।????

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News