UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राम सीता के प्रतीकात्मक स्वरुप को ग्रामीणों ने किया नमन

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

बड़ागाँव क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित हनुमान मंदिर से आज गुरुवार को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत आज गुरुवार को बड़ागाँव क्षेत्र में प्रभु श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण और भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ता रामधुन पर भजन गाते हुए आगे बढ़ रहे थे । शोभा यात्रा के दौरान बसनी में रामस्नेही सेठ ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ राम जी की के प्रतीकात्मक स्वरूप पर पुष्प की वर्षा कर उन्हें नमन किया। शोभा यात्रा को रास्ते में ग्रामीणों ने जगह जगह आरती उतारकर राम जी के प्रतीकात्मक स्वरूप को नमन कर उनसे आशीर्वाद लिया । शोभा यात्रा में मुख्य रूप से आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या प्रशांत सिंह, जगदीश जी गोपाल जी विनोद सेठ, शैलेश पांडेय अजय ऊदल, सरफराज खान डॉ विपिन पांडेय ,राहुल सिंह नागेंद्र पटेल, आनन्द दूबे,चन्द्र प्रकाश दूबे,आशीप पाठक   

 समेत दर्जनों लोग मौजूद थे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News