संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व उप जिलाधिकारी पिण्डरा द्वारा जन समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश शासन की मंशा के अनुरुप जनसमस्याओं की सुनवाई तथा त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है । आज दिनांक 02-12-2023 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील पिण्डरा में श्री प्रबल प्रताप सिंह पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी व उपजिलाधिकारी पिण्डरा द्वारा जन समस्याओं की सुनवाई की गई एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को तत्काल मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्षता से जाँच करके शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान पुलिस व राजस्व के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।