UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सिंधौरा पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान,दो दर्जन से अधिक लोगो का काटा चलान* ~~~~~~~~~~~~

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। रविवार को सिंधौरा थाना प्रभारी निकिता सिंह के नेतृत्व में सिंधौरा थाना क्षेत्र में चेकिंग प्वॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान दो दर्जन से अधिक बाइक सवारों के चालान काटे गए। साथ ही रोड किनारे खड़े वाहनों और अतिक्रमण कर रहे लोगो को हटाया गया।चेकिंग में संदिग्ध लोगो का तलाशी के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा वाहनों का भी तलाशी ली गई।इस दौरान थाना प्रभारी निकिता सिंह ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की। मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाने वालों को रोका और उनके चालान काटे।थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस,कागजात चेक करने के साथ शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News