विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर- चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सोकहना थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ निवासी परमेश की पुत्री सुनीता (22) का विवाह चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर निवासी पप्पू के पुत्र शिव शंकर के साथ 2019 में हुई थी। विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे कई बार गांव के लोगों के बीच पंचायत के माध्यम से समझौता हुआ दिनांक 17/5/2023 बुधवार को मेरी बेटी सुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।लड़के के पिता द्वारा मुझे इसकी सूचना दी गई।जिस पर मैंने मेरे पहुंचने से पहले अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था।लेकिन देर रात में पहुंचने से पहले ही साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मेरी बेटी का दाह संस्कार कर दिया गया था। मृतका को 2 वर्षीय लड़की है। मृतका के पिता के तहरीर पर थाना चोलापुर में मृतका के पति शिवशंकर, ससुर पप्पू तथा देवर विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।