UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

प्रधान संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रोहनिया(वाराणसी)।आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में मनरेगा के भुगतान को लेकर ग्राम प्रधानों की एक बैठक की गयी। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि यदि 29 जुलाई तक मनरेगा के सामग्री का भुगतान नहीं हुआ तो ब्लॉक पर तालाबंदी किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन की होगी। बैठक के अंत में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव को ज्ञापन सौपा। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष मुकेश पटेल, महामंत्री संजय यादव, अजय दुबे, श्री प्रकाश यादव ,रामबाबू पटेल, अमित वर्मा, संतोष यादव, मनोज वर्मा, श्यामलाल चौहान, अनिल मोदनवाल इत्यादि ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News