UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

यूपी में दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

योगी सरकार ने इस दिवाली पर प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा की है। यह लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दिया जा रहा है, जिसमें हर साल होली और दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर का वितरण होता है। इस वर्ष लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1.86 करोड़ हो गई है, जबकि पिछले वर्ष 1.85 करोड़ परिवारों और 85 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला था। 

सरकार इसके लिए 1,890 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है, जबकि शेष छूट राज्य सरकार देती है। योजना के तहत 14.2 किग्रा का रिफिल सिलेंडर मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका वितरण दीपावली से पहले शुरू हो गया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News