संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- वाराणसी जोन के कुल 10 जनपदों की अंतर्जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता वर्ष 2023 दिनांक 06.11.2023 से 08.11.2023 तक जनपद आजमगढ़ में आयोजित होकर आज संपन्न हुई । उक्त प्रतियोगिता में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के एसीपी चेतगंज श्री राजकुमार सिंह ने ओपन सिंगल्स, ओपन डबल्स, बेटरन सिंगल्स, बेटरन डबल्स तथा अराजपत्रित श्रेणी के वेटरन डबल्स के सभी इवेंट में कुल पांच स्वर्ण पदक (05गोल्ड मेडल) जीतकर जनपद का मान बढ़ाया । उक्त प्रतियोगिता में श्री राजकुमार सिंह द्वारा सर्वाधिक 05 गोल्ड मेडल जीतकर सर्वाधिक गोल्ड मेडल प्राप्त करने का स्थान हासिल किया गया तथा पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा प्रतियोगिता में कुल 18 पदक जिनमें 10 गोल्ड तथा 8 सिल्वर मेडल जीते गए । पूरे वाराणसी जोन में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की टीम ने सर्वाधिक संख्या में पदक जीतकर वाराणसी पुलिस का नाम रोशन किया।पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के खिलाड़ियों की उक्त उपलब्धि पर पुलिस आयुक्त श्री मुथा अशोक जैन महोदय द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई देकर उत्साहवर्धन किया गया।