UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सरकारी कम्पोजिट विद्यालय तेवर में स्कूल बैग वितरित,बच्चे हुए खुश

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*।हरहुआ ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय तेवर में प्रोफ़ेसर अमित पाण्डेय द्वारा स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ आवश्यक संसाधन की उपलब्धता अनिवार्य है।इसमें समाज की भागीदारी होनी चाहिए।

        विशिष्ट अतिथि एडवोकेट प्रिंस चौबे ने कहा कि समाज के सामूहिक प्रयास से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में 220 बच्चों ने बैग प्राप्त किया उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रतिभशाली बच्चों में स्टेशनरी से जुड़ी सामग्री भी उपहार के रूप में दी गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी भरत भूषण पाण्डेय सहित विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News