UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

  चोलापुर बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर वाराणसी में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के शीर्ष मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जानकारी के अनुसार इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर 80% अंकों के साथ गरिमा, 77.8%अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर नेहावर्मा, तथा 77.2%अंकों के साथ तृतीय स्थान पर शिक्षा सिंह रहीं | हाई स्कूल में 88% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर अंशिका यादव, 85.34% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर सेजल बानो और 81.67% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर आसिया बानो रहीं |विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत होने पर समिति के सदस्यों ने सभी शिक्षिकाओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं |

सभी मेधावियों को विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति ,शिक्षक-अभिभावक समिति के सदस्यों ,उपस्थित अभिभावकों व विद्यालय परिवार के द्वारा सम्मानित किया गया | समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या तथा विद्यालय विकास हेतु भावी कार्य योजनाओं को भी समिति के सदस्यों व अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया | विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं द्वारा अपने प्रभार में संचालित समस्त योजनाओं/ समितियों की उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक प्रस्तुत किया गया | विद्यालय की प्रगति आख्या से खुश होकर कई अभिभावकों ने नामांकन वृद्घि तथा गरीब छात्राओं को शिक्षित कराने में विद्यालय में अपना सहयोग प्रदान करने का संकल्प भी लिया | कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई | कार्यक्रम का संचालन रंजना दूबे के द्वारा किया गया ।सभी अभिभावक गण को विद्यालय की वार्षिक पत्रिका "उड़ान हौसलों की" भी वितरित की गई।इस अवसर पर डॉ.अनीता गिरि, सरिता कुशवाहा,चंद्रिका, नंदिता यादव, अंजू यादव, आरती कुमारी,डॉ. रीता राय, रंजना दूबे, डॉ. विशालाक्षी देवी, अर्चना चौबे, अनुरमा शास्त्री, प्रशस्ति मिश्रा, अनामिका, वंदना तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे |

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News