संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर।** काशी जीवदया विस्तारिणी गोशाला एवं पशुशाला रामेश्वर में आयोजित गोपाष्टमी समारोह में मुख्य अतिथि ट्रस्टी काशी गोशाला रमेश बंसल ने कहा कि -जन्म देने वाली माँ के बाद गोमाता ही हमारे सुख, समृद्धि ,वैभव व आरोग्य प्रदान करने वाली हैं।जिससे सभी जरूरतें पूरी होती हैं। विशिष्ट अतिथि सुधा टेकड़ीवाल ट्रस्टी गोशाला ने कहा कि- गाय हमारी माता के साथ-साथ हमारी संस्कृति का आधार है।
पवन अग्रवाल ने कहा कि शास्त्र के अनुसार गौ परिक्रमा से पृथ्वी की परिक्रमा, गौ पूजन से समस्त देवताओं का पूजन हो जाता है।गोशाला प्रबंधक रामनारायण सिंह ने कहा कि- गाय एक पुत्र की माँ नहीं हजारों लोगों की माँ हैं जो सबका पेट भरती हैं।उनके संरक्षण,संवर्धन के लिए सेवा भावना से पूजा करें। अन्य अतिथि में मोहन अग्रवाल,बृजगोपाल ,प्यारे कृष्ण अग्रवाल ,लोकेंद्र करवा ,कैलाश राठी पशुधन प्रसार अधिकारी अखिलेश सिंह,सह प्रबंधक रामप्रकाश, पशु चिकित्सक ओमप्रकाश नारायण, सेवक सुदर्शन मिश्र ,प्रधानाचार्य रमेश सिंह,देवब्रत पांडेय ने विचार व्यक्त किया।
हवन पूजन प0 अभय कुमार त्रिपाठी द्वारा कराया गया।
इस मौके पर सेठ किशोरी लाल जालान स्कूल के बच्चों द्वारा प्रधानाचार्य रमेश सिंह व शिक्षकों के नेतृत्व में गोपाष्टमी रैली निकाली गई।साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित झांकी निकाल कर विविध प्रस्तुति की गई। बच्चों को पुरस्कार स्मृति चिन्ह दी गई।
इस अवसर पर प्रबन्धक आर0एन0 सिंह, सहप्रबन्धक रामप्रकाश , ओमप्रकाश नारायण ने स्वागत किया।
प्रमुख रूप से अजय ओझा, बीरबल सिंह, रमाशंकर, राजेश सिंह, अरुण सिंह,अशोक यादव, राजमन, अंगद,राजकुमार व कमालू यादव ,आशीष चौहान, अच्छेलाल सहित कई गाँवो के गोपालक उपस्थित रहे।
धन्यवाद आर पी यादव व संचालन डॉ0ओ पी नारायन ने किया।