UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा शातिर वाहन चोर धर्मेन्द्र कुमार गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व मे थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम डुढुवा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 14.10.2023 को समय करीब 00.30 बजे घोसियाना फुलवरिया के पास थाना कैण्ट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चोरी की हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर साइकिल को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा मु0अ0सं-467/ 2023 धारा 411,413 भा0द0वि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। विवरण पछताछ- अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं यह हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर साईकिल जो आप मेरे पास से पकड़े है उसे मैं 02 दिन पहले कचहरी विकास भवन के पास वाराणसी से चोरी किया था और आज मै इस मोटर साइकिल को बेचने निकला था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। मैं 05 मोटरसाइकिलों की चोरी में थाना सादात जनपद गाजीपुर जेल भी जा चुका हूँ, पिछले महीने ही जेल से छूटकर आया हूँ। पैसा कमाकर जीवन यापन के लिए मैं गाड़ियों की चोरियां करता हूँ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सौरभ कुमार पाण्डेय,हे0का0 सुधीर कुमार सिंह,का0 विजय पाल,का0 सचिन मिश्रा,का0 अंकित मिश्रा थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News