संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के गुमशुदा / अपहृता की बरामदगी एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-101/2023 धारा 363/366/376 भादवि व » पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपहृता/ पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए वांछित अभियुक्त विकास पटेल पुत्र श्री सत्यनारायण पटेल निवासी टड़िया (कोटवा थाना लोहता जनपद वाराणसी को दिनांक- 10.05.2023 को समय करीब 16:20 बजे मुढैला तिराहा से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मेंथानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय,उ0नि0 नत्थू प्रसाद,का0 रविचन्द यादव,का0 उपेन्द्र कुमार,म0का0 मोनी वर्मा थाना लोहता कमिश्रेट वाराणसी मौजूद रहे।