UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

Updated on: 10 July, 2026

हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, शाहगंज में 'वृक्षारोपण-2026' अभियान का शुभारंभ

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह 

जौनपुर शाहगंज नगर पालिका परिषद शाहगंज द्वारा वृक्षा रोपण महाअभियान 2026  के अंतर्गत 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान का शुभारंभ अयोध्या मार्ग स्थित गौशाला परिसर में किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण कर नगर को हराभरा, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। इस अवसर पर नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई अभियान के तहत पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने, स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व निभाए, तो शाहगंज को हरित, स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने का लक्ष्य सहज ही प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में कर अधीक्षक तेज बहादुर यादव, वरिष्ठ लिपिक श्रीराम शुक्ला, पूर्व सभासद मकसूद हसन, सपा नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे नगर पालिका परिषद शाहगंज के 'वृक्षारोपण महाअभियान-2026' के तहत पौधारोपण करतीं नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह। साथ में अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा एवं अन्य गणमान्यजन।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News