पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर रामपुर: थाना रामपुर के अंतर्गत ग्राम सभा भीमपुर में बीती रात एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संतोष उपाध्याय के पुत्र विशाल उपाध्याय मृतक 23 वर्ष का था जो रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते थे। कुछ दिन पहले ही वह अपने गांव भीमपुर आए थे।परिवार के अनुसार, गुरुवार के दिन बीती रात लगभग 9.30 बजे उन्होंने एक साथ भोजन किया और फिर अलग-अलग कमरे में सोने चले गए। सुबह जब मृतक की मां ने अपने बेटे को जगाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने दौड़कर अपने पति संतोष उपाध्याय को सूचना दी।पिता ने मृतक को फोन किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ था। परिवार के अंदेशे के बाद तत्काल थाना रामपुर को सूचना दी गई। मौके पर प्रशासन पहुंचा और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। शव लोहे की ग्रील में धोती के सहारे फांसी पर लटका पाया गया।युवक को तुरंत भदोही प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक परिवार की इकलौता संतान था जिससे परिवार में कोहराम मच गया प्रशासन ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच प्रशासन द्वारा जारी है।