UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आनलाइन माध्यम से जुड़ा खेलाने वाले 04 अभियुक्तों को सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव वंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू के निर्देशन में तथा एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में गठित सिगरा की पुलिस टीम द्वारा जनपद में जुआ और सट्टेबाजी की हो रही घटनाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिगरा पुलिस ने सोमवार को लल्लापुरा मे आनलाइन जुए के अड्डे से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गये अभियुक्तों के नाम साहिल पुत्र आसिफ अली निवासी कोयला बाजार मच्छोदरी पुलिस चौकी के पीछे थाना आदमपुर, दूसरे का हासिम उर्फ पप्पू पुत्र निवासी माता कुण्ड लल्लापुरा, तीसरे का जुल्फेकार पुत्र जफर अब्बास निवासी नई पोखरी पिशाच मोचन कुण्ड लल्लापुरा तथा चौथे का मोहम्मद हशनैन अंसारी पुत्र स्वर्गीय बरकतुल्लाह निवासी लल्लापुरा थाना सिगरा बताया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन एंड्राइड मोबाइल और 5720/ नगदी बरामद किया। चारों अभियुक्तों को प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्रा ने मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि किए गए पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग ऑनलाइन भाग्यलक्ष्मी एप्प के माध्यम से जुआ खेल रहे थे। हम लोग एक से नौ तक का कोई भी नंबर चुनकर बताते हैं। यदि नंबर वेबसाइट के माध्यम से खुल गया तो जीत होती है, और यदि नहीं खुला तो पैसे डूब जाते हैं। यहां पर साहिल जुआ खेलवाते हैं तो हम लोग उनके पास आकर खेलते हैं। हम लोगों से गलती हो गई हम लोगों को क्षमा कर दिया जाए। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए जे‌ल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक प्रशांत शिवहरे, उप निरीक्षक श्याम मोहन गुप्ता, हे0 कां0 धीरेंद्र दीक्षित, कां0 शिवनारायण मौर्या आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News