पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर। रामपुर थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस के अवसर पर प्रशासन की सक्रिय एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली एक बार फिर देखने को मिली। मौके पर सात प्रार्थनापत्र पड़े मौके पर असवा गांव से संबंधित प्राप्त दो प्रार्थनापत्रों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मडियाहूं नवीन कुमार ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ स्वयं मौके पर पहुंचकर सभी मामलों का विधिसम्मत व संतोषजनक निस्तारण कराया।थाना दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनने के पश्चात एसडीएम नवीन कुमार द्वारा स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया गया। संबंधित अभिलेखों की जांच, दोनों पक्षों की बात सुनने एवं मौके की परिस्थितियों के आधार पर त्वरित निर्णय लेते हुए दो प्रकरणों का समाधान किया गया। प्रशासन की इस तत्परता से क्षेत्रीय ग्रामीणों में विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि थाना दिवस शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों में प्रशासन आगे भी इसी तरह संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करता रहेगा।